हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi: अगर आपको हाथों और पैरों के जोड़ों में दर्द रहता है, तो इसके कुछ कारण हो सकते हैं। जानें, हाथ पैर के जोड़ों में दर्द के कारण SHARE FOLLOW Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi: हाथों, पैरों कभी-कभार दर्द होना सामान्य होता है। इसके साथ ही कई बार हाथ और पैर के जोड़ों में भी दर्द महसूस होने लगता है। अगर आपको भी हाथ और पैरों के जोड़ों में अकसर ही दर्द महसूस होता है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि जैसे-जैसे समय बढ़ता है, जोड़ों में होने वाला दर्द गंभीर होता जाता है। जोड़ों में होने वाले दर्द को मेडिकल टर्म में पॉलीआर्थ्राल्जिया कहा जाता है। चोट लगना, इंफेक्शन या सूजन हाथ और पैरों के जोड़ों में होने वाले दर्द का आम कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई कारण होते हैं, जो हाथ और पैरों में दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं। तो चलिए, जानते हैं हाथ और पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है (Hath Pairo ke Jodo me Dard Kyu Hota hai)? हाथ और पैर के जोड़ों में दर्द के कारण क्या हैं? (Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi) हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है?- Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi1. चोट लगनाअगर आपको हाथ या पैर पर चोट लगती है, आप गिर जाते हैं या फिर हाथ-पैर मुड़ जाता है तो आपको जोड़ों में दर्द (Hath Pairo ke Jodo me Dard Kyu Hota hai) महसूस हो सकता है। चोट लगना हाथ और पैर के जोड़ों में दर्द का एक सबसे आम कारण हो सकता है। दरअसल, चोट या फ्रैक्चर की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव या सूजन हो सकती है। इसकी वजह से तेज दर्द हो सकता है। जब हाथ पैर के जोड़ों में चोट की वजह से दर्द होता है, तो दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी हो सकती है। इसे भी पढ़ें- हाथों और पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें 5 कारण वायरल इंफेक्शन या कुछ संक्रमण के कारण भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। आपको बता दें कि हेपेटाइटिस सी वायरस जोड़ों में दर्द का एक कारण बन सकता है। इस स्थिति में आपको हाथ और पैरों के जोड़ों में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा एचसीवी वाले लोगों को भी जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। 3. बसाइटिसबसाइटिस भी हाथ पैर के जोड़ों में होने वाले दर्द (Leg Pain and Hand Pain Reasons) का एक कारण हो सकता है। बसाइटिस तब होता है, जब तरल पदार्थ की थैली (जो जोड़ों को कुशन करने में मदद करती है) में सूजन हो जाती है। बसाइटिस होने पर आपको कूल्हों, घुटनों, कोहनियों और कंधों में दर्द महसूस हो सकता है। 4. टेंडिनिटिस टेंडनटेंडिनिटिस टेंडन में भी हाथ पैरों के जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। यह एक लचीली बैंड की सूजन है, जो हड्डी और मांसपेशियों को जोड़ती है। इस स्थिति में आपको कोहनी, एडी या कंधों में दर्द महसूस हो सकता है। गठिया भी हाथ पैर के जोड़ों में होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस और गाउट हाथ और पैरों के जोड़ों में दर्द पैदा कर सकता है। आर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन होने लगती है, इसकी वजह से दर्द महसूस होता है। इसे भी पढ़ें- Finger Pain Causes: हाथ और पैर की उंगलियों में दर्द क्यों होता है? जानें 6 कारण Hand and Leg Joint Pain Causes in Hindi: चोट लगना, वायरल इंफेक्शन, बसाइटिस, टेंडिनिटिस टेंडन और गठिया हाथ पैर के जोड़ों में दर्द के कारण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको हाथों और पैरों के जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। Read Nextबच्चों में डेंगू के इन 6 गंभीर लक्षणों को न करें नजरअंदाज, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह Disclaimer इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है। (责任编辑:) |